RSMSSB द्वारा 10 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियाँ घोषित हुई – यहाँ देखें कोन सी परीक्षा कब आयोजित होगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में RSMSSB 10 Major Recruitment Exam Dates Announced हुई है। इस RSMSSB Exam Calendar 2022-23 में शामिल कुछ भर्तियों कि परीक्षा तिथि पहले भी चुकी है। आरएसएमएसएसबी बोर्ड के अनुसार सबसे बड़ी भर्ती वनपाल-वनरक्षक भर्ती की तिथि पहली बार जारी की गई है। वनपाल भर्ती परीक्षा 6 नवंबर को और वनरक्षक भर्ती परीक्षा 12-13 नवंबर को होगी। इस भर्ती में 22 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। पीटीआई भर्ती ग्रेड -3 की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है।

पीटीआई भर्ती परीक्षा 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने अभी पीटीआई भर्ती की ऑफिसियल विज्ञप्ति जारी नहीं है और परीक्षा तिथि पहले ही जारी कर दी है। इसके अलावा पशुधन सहायक परीक्षा 4 जून को, कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 18 व 19 जून को, प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 28 व 29 जून को,ग्राम विकास अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा 9 जुलाई को, कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती परीक्षा 10 सितम्बर को और लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 11 सितम्बर को आयोजित की जायेगी। आरएसएमएसएसबी बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि नवंबर तक होने वाली भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को एग्जाम की तयारी करने में खासी मदद मिलेगी।

RSMSSB द्वारा इन भर्ती परीक्षाओं की तिथियाँ हुई घोषित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022-23 में होने वाली विभिन्न भर्तियों की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से परीक्षा तिथि की जानकारी देख सकते है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 4 जून से 13 नवम्बर 2022 तक दर्जन भर भर्ती परीक्षाएं करवाएगा। पहले से जारी परीक्षा कैलेंडर में ही नई भर्तियों की परीक्षा तिथि को जोड़ते हुए साल 2022-23 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। 

Press Note: RSSB Tentative Exam Calendar 2022-23

परीक्षा कैलेंडर (समय सारणी) वर्ष 2022-23
(आगामी परीक्षाओं को सम्मिलित कर कैलेंडर अध्यतन किया गया)
क्र. सं.परीक्षा का नामसंभावित परीक्षा तिथि
1.सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा- 202124 अप्रैल 2022
2.कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा -202218, 19, 20 मई 2022
3.पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा -20224 जून 2022
4.बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा -202118 जून 2022
5.वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा -202119 जून 2022
6.प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा -202228 जून 2022
7.प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा -202229 जून 2022
8.प्रयोगशाला सहायक (गृहविज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा -202229 जून 2022
9.ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती (मुख्य परीक्षा) -20219 जुलाई 2022
10.हाउस कीपर सीधी भर्ती परीक्षा -20229 जुलाई 2022
11.कनिष्ठ अभियंता (कृषि) सीधी भर्ती परीक्षा -202211 सितम्बर 2022
12.पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III सीधी भर्ती परीक्षा -202211 सितम्बर 2022
13.शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड -III सीधी भर्ती परीक्षा 202225 सितम्बर 2022
14.वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा -20206 नवम्बर 2022
15.वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा -202012 व 13 नवंबर 2022

आरएसएमएसएसबी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 जारी

राजस्थान सब ऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने इस साल की परीक्षा तारीखें जारी की है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड़ ने वर्ष 2022-23 में आयोजित होने वाली 15 भर्ती परीक्षा का कैलेंडर RSMSSB EXAM Calendar 2022-23 जारी किया है। राजस्थान सरकारी नॉकरी के लिए विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिसमे पशुधन सहायक, वनपाल ,वनरक्षक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रामसेवक, हाउसकीपर, पुस्तकालय अध्यक्ष परीक्षा के लिए Exam calendar 2022 में परीक्षा तिथियां की अधिसूचना जारी की है। 4 जून से नवंबर माह तक सभी भर्ती परीक्षाएं ली जाएगी।

Rajasthan CET 2022 अधिसूचना जारी हुई, इन भर्तियों के लिए होगी समान पात्रता परीक्षा।

कर्मचारी चयन बोर्ड; सीईटी दिसंबर और फरवरी में होगी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बुधवार को भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। इसमें प्रयोगशाला सहायक भर्ती की परीक्षा तिथि में आंशिक संशोधन किया है ,साथ ही समान पात्रता परीक्षा के आयोजन के लिए प्रस्तावित महीने की घोषणा की गई है। इससे पहले बोर्ड ने 4 जून को भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया था। अब समान पात्रता परीक्षा (CET) में स्नातक स्तर की दिसंबर में और सीनियर सेकण्डरी स्तर की फरवरी में आयोजित होना प्रस्तावित है।

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए नहीं देना होगा इंटरव्यू, होगी सीधी भर्ती

हाल ही में जारी हुए घोषणा पत्र में राजस्थानसरकार ने घोषणा की है कि राज्य में होने वाले भर्ती परीक्षा के लिए इंटरव्यू नहीं देना होगा। अब सरकारी नौकरी के लिए सीधी भर्ती होगी। राजस्थान में सरकारी नौकरी में इंटरव्यू को खत्म कर दिया गया है। अब केवल राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) समेत 4 सेवायें छोड़कर अन्य सभी सरकारी जॉब पर यह नियम लागू होगा।

Important Links

Check RSSB Exam DatesDownload Here
Download RSMSSB Exam Calendar 2022Download Here
Official SiteClick Here

Leave a Comment