पंजाब चुनाव में हारे ये दिग्गज, पंजाब चुनाव परिणाम 2022 की Live अपडेट्स यहाँ देखें

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है, और उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धुरी सीट से जीत चुके हैं। जबकि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों से हार गए हैं। पांच बार के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से आप के गुरमीत खुदियां से 11,357 वोटों से हार गए। पंजाब की 117 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और क्लीन स्वीप की ओर है। पंजाब में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो हुई थी। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज यानी 10 मार्च को मतों की गिनती (Punjab Assembly Elections Counting) जारी है।

पंजाब चुनाव 2022 में हारे ये दिग्गज

उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर के साथ-साथ पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज जारी हो रहे हैं. आइए जानते हैं किस सीट पर कौन से उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ रहे हैं और कौन हार की ओर? किस सीट पर कितने वोटों का अंतर है?

पंजाब चुनाव परिणाम 2022 के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। कुछ सीटों के परिणाम अभी आना शेष है। अब तक जारी हुए परिणामों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है आम आदमी पार्टी ने अब तक 117 सीटों में से 90 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गई है सुखबीर सिंह बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह चरणजीत सिंह चन्नी प्रकाश सिंह बादल नवजोत सिंह सिद्धू बिक्रम सिंह मजीठिया आ गए हैं यह बहुत बड़ा इंकलाब है

पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान की जीत पक्की हो गई है अंजाम उनके घर के बाहर मुख्यमंत्री पद के लिए सुरक्षा सामग्री पहुंचने शुरू हो गई है इसमें एक बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर शामिल है

प्रकाश सिंह बादल AAP के गुरमीत खुंडिया से हारे

5 बार के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से AAP के गुरमीत खुंडिया से 11357 वोटों से हार गए हैं। 13 राउंड की मतगणना के बाद खुंडिया को 65,717 वोट और बादल को 54,360 वोट मिले।

दोनों सीटों से हारे पंजाब सीएम चन्नी

दोनों सीटों से हारे पंजाब सीएम चन्नी, सुखबीर बादल को भी मिली मात

पूर्व पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हारे

पटियाला शहरी (Patiala Assembly Constituency results) से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं।

सिद्धू, मजीठिया को हराया आप की जीवन ज्योत कौर ने

अमृतसर पूर्व से आप उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर ने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया को हराया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा विधायक नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करियर में पहली बार हार गए।

पंजाब चुनाव परिणाम 2022 की Live अपडेट्स

पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न है। भगवंत मान ने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में सीएम के फोटो नहीं होंगे, शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी। आम आदमी पार्टी ने 117 में से अब तक 92 सीटों पर बढ़त कायम की है –

Parties Total Seats Seats Won Seats leading Gain/ Loss
AAP 92 59 33 47 Gain
INC 18 9 9 39 Loss
SAD 3 1 2 8 Loss
BJP 2 2 0 0
PLC 0 0 0 0
SAD (S) 0 0 0 0
LIP 0 0 0 1 Loss
Other Parties 2 1 1 1 Gain

Leave a Comment